पाटन । कोरोना वायरस ने अब ग्रामीण क्षेत्रो की तरफ भी रुख कर लिए है लगातार ग्रामीण क्षेत्र से मरीजो में बढ़ोतरी हो रही है जिसे बचने के उपाय एवं जागरूक करने के लिए मंगलवार को खुडमुडी़ के आंगनबाड़ी केंद्र में मास्क ,सेनेटाईजर वितरण किया, ग्राम पंचायत खुडमुडी़ सरपंच रमा भारती व शिक्षक विरेन्द्र कुमार साहु प्राथमिक शाला खुडमुडी़ के द्वारा मास्क व सेनेटाईजर सभी आंगनबाड़ी मे वितरण किया गया एवं वैश्विक काेराेना महामारी काेविड19 के बारे में चर्चा किया व साेशल डिस्टेंस बनाते हुए बचाव संबंधी जानकारी दिया ग्राम पंचायत खुडमुडी़ के आंगनबाड़ी केंद्र की कार्यकर्ता एवं सहायिका की उपस्थिति रही तारणी वर्मा, कुंती साहु, उमा चक्रधर, गायत्री ठाकुर, लाकेशवरी साेनवानी व पुरुषोत्तम ठाकुर ने आभार व्यक्त किया है।।
नवाचारी शिक्षक विरेन्द्र कुमार साहु सहायक शिक्षक शासकीय प्राथमिक शाला खुडमुडी़ के द्वारा यह पहल किया गया ।
