17 सांसद कोरोना के चपेट में,,सत्र के पहले कराई थी जाँच,,

नई दिल्ली.  मानसून सत्र से पहले बड़ी खबर सामने आ रही है। देश के 17 सांसद कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं। इन सभी ने कोरोना टेस्ट कराया था, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
जिन सांसदों को कोविड संक्रमित पाया गया है, उनमें बीजेपी सांसद मीनाक्षी लेखी, प्रवेश साहिब सिंह वर्मा, कर्नाटक से बीजेपी सांसद अनंत कुमार हेगड़े भी शामिल हैं। बता दें कि संसद का मानसून सत्र शुरू होने से पहले इन सांसदों की कोरोना जांच कराई गई थी।
आपको बता दें कि आज यानी सोमवार से संसद का मानसून सत्र शुरू हो चुका है। देश में तेजी से बढ़ते कोरोना वायरस को देखते हुए संसद में काफी सावधानी बरती जा रही है। संसद की कार्यवाही में केवल वहीं सांसद शामिल हो रहे हैं, जिनकी कोरोना जांच की रिपोर्ट निगेटिव आई है। दिल्ली में सदन की कार्यवाही में शामिल होने आ रहे सभी सांसदों का कोरोना टेस्ट कराया जा रहा है वहीं इनके अलावा सुखबीर सिंह, प्रताप राव जाधव, जनार्दन सिंह, हनुमान बेनीवाल, सेल्‍वम जी, प्रताप राव पाटिल, रामशंकर कठेरिया, सत्‍यपाल सिंह भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

बता दें कि इस बार कोरोना वायरस महामारी के चलते संसद में पहले की अपेक्षा अब सबकुछ बदला-बदला सा नजर आ रहा है। संसद में मानसून सत्र के दौरान सांसदों को कोरोना के दिशा-निर्देशों यानी गाइडलाइन का पूरी तरह से पालन करना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *