एक सीनियर विधायक की रिपोर्ट पॉजिटिव,, निजी अस्पताल में भर्ती,,

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना का कहर जारी है, रोजाना बड़ी बड़ी हस्तिया भी इसकी चपेट में आरही है। वही विधायकों के कोरोना संक्रमित होने का सिलसिला भी जारी है। रविवार को जहां गुलाब कमरो की रिपोर्ट कोरोना पॉजेटिव आयी थी, वही आज सीनियर विधायक व जोगी कांग्रेस के सदन में नेता धर्मजीत सिंह की रिपोर्ट पॉजेटिव आयी है
धर्मजीत को पिछले कुछ दिनों से बुखार आ रहा था। बुखार में कमी नहीं होते थे, उन्होंने अपना कोरोना टेस्ट कराया, जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉजेटिव आयी है। धर्मजीत सिंह को रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
उन्होंने मीडिया को बताते हुए पुष्टि की है, कहा –
“अभी मेरी तबीयत ठीक है, कुछ दिनों से बुखार आ रहा था, जिसके बाद मैंने अपना टेस्ट कराया था, जिसमें मेरी रिपोर्ट पॉजेटिव आयी है, अभी मैं अस्पताल में भर्ती हो रहा हूं, तबीयत ठीक हुई तो दो-तीन दिन के बाद होम आइसोलेशन पर चला जाऊंगा”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *