देवकर.दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन से देवकर नगर पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष चुनाव में भाजपा ने अपना विजय पताका फहराया है। सांसद विजय बघेल सोमवार को सुबह से ही देवकर पहुंच गए थे। नगर पंचायत देवकर में श्रीमती जयंत्री साहू अध्यक्ष एवं अजय अग्रवाल उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए। सांसद विजय बघेल नव निर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पार्षदों पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं नगरवासियों को इस जीत के लिए बधाई दिया। सांसद विजय बघेल ने भारतीय जनता पार्टी को आशीर्वाद प्रदान करने के लिए देवकर नगर पंचायत के जनता को धन्यवाद दिया।