पाटन ब्लॉक देऊरझाल के शिक्षक ओमान मार्कण्डेय “ऑन ऑफ़ गुरुजी” मॉडल के द्वारा करवा रहे है पढ़ाई

दुर्ग। जिले के विकास खंड पाटन के ग्राम पंचायत पतोरा के आश्रित मोहल्ला देऊरझाल के नवाचारी शिक्षक ओमन मारकंडे ने इजात किया ” ऑन ऑफ़ गुरुजी ” मॉडल जो अपने पदस्थ संस्था शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुरडोंगर में शिक्षक ओमन मारकंडे ने ” ऑन ऑफ़ गुरुजी ” नाम से कक्षा 12 वी जीवविज्ञान विषय के विद्यार्थियों को ग्राम के मंच में पालको एवं ग्रामीण प्रबुद्धजनो के स्वैच्छिक सहमति से अध्यापन कार्य सुचारू रूप से किया गया।

कोरोना संक्रमन के कारण अभी स्कूलों के खुलने में हो रही देरी को दृष्टिगत रखते हुए ऑन ऑफ़ गुरुजी के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा बच्चों को पढ़ाई से लाभान्वित करने के उद्देश्य से ऑनलाइन और ऑफलाइन पद्वति के संयुक्त तकनिक को आपस मे एक साथ मिलाकर एक ही समय मे दोंनो तरीको से बच्चों को पढ़ाई कराया जा रहा है । जिन बच्चों के पास ऑनलाइन संसाधन उपलब्ध हैं वे अपने घर पर रहकर पढ़ाई करते हैं और जिन छात्रों को ऑनलाईन संसाधन उपलब्ध नहीं है वे विद्यार्थी मंच पर स्वेक्षा से आकर सोशल डिस्टेंसिग मेंटेन करते हुए ऑफ़लाइन पढ़ाई कर रहे हैं।

गांव के क्वारेटाइन सेंटर में कोरोना पॉजिटिव मिलने के कारण प्राचार्य एवं सरपंच के मार्गदर्शन में कुछ दिनों के लिये ग्राम में लगने वाली ऑफ़लाइन कक्षा का संचालन बंद किया गया है। तथा ऑनलाइन कक्षा का संचालन नियमित रूप से जारी हैं। शासन द्वारा कोरोना संक्रमण से बचाव के सभी सुरक्षा मानकों का उपयोग करते हुए पढ़ाई कराया जा रहा है।ऑन ऑफ़ पढ़ई जुरूजी के अंतर्गत शिक्षक ओमन मारकंडे द्वारा ग्राम में पहुंच कर सुनियोजित ढंग से समय सारणी तैयार कर विद्यार्थियों की सहूलियत को दृष्टि गत रखकर पढ़ाई कराई गई व छात्र मूल्यांकन के लिए छात्रों को कक्षा एवं गृह कार्य देकर उसका मूल्यांकन स्वयं उसी छात्र द्वारा अपनी स्वयं की कॉपी को शिक्षक के मार्गदर्शन में जाँच किया गया ताकि संक्रमण से बचा जा सके।इस कार्य में प्राचार्य बी.के.बहुरूपी ,सरपंच कोमेश कोर्राम व ग्राम के प्रबुद्ध जनों का भरपूर सहयोग मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *