रानितराई में व्यापारी संघ का हुआ गठन…नरेन्द्र देवांगन बने अध्यक्ष

रानितराई। रानीतराई व्यापारी संघ की बैठक रानी तराई सरपंच निर्मल जैन की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें संघ का गठन किया गया। सर्व सम्मति से अध्यक्ष पद पर नरेन्द्र देवांगन , उपाध्यक्ष पद पर शीतल देवांगन , उपाध्यक्ष पद पर धनन्जय वर्मा , सचिव पद पर नरेन्द्र साहू ,कोषाध्यक्ष पद पर केजू राम निषाद सर्वसहमति से निर्वाचित किया गया । संरक्षक सरपंच निर्मल जैन ,पूर्व अध्यक्ष धनराज साहू ,कोमल देवांगन ,यशवंत जैन ,ठाकुरराम सोनवानी ,अवध राम देवांगन ,झाम साहू ,चन्द्रहास देवांगन ,राकेश धुरंधर ,बीरेंद्र देवांगन , डोमन धुरंधर ,रामनारायण ताम्रकार ,शंकर मेश्राम , को बनाया गया । रानीतराई व्यापारी संघ के पूर्व अध्यक्ष धनराज साहू ने अपने नौ वर्ष के कार्यकाल की जानकारी व हिसाब दिये जिसमे नगदी राशि सहित दो दरी को नव गठित पदाधिकारी को सौपा गया ।बैठक में आगामी सितंबर माह तक जिला कलेक्टर के आदेशानुसार प्रति रविवार पूर्णतः पूर्ण दुकान बंद रखने ,व सितंबर के अंतिम शनिवार को 26 को संघ की प्रथम बैठक रखने का निर्णय , व्यापारियों के हितों में कार्य कर रचनात्मक कार्यो को गति देने का निर्णय लिया गया । नए व्यापारियों का शपथ ग्रहण कराया गया व सम्मान के साथ पद भार सौपा गया । बैठक में अनिल साहू तेजराम सेन नरेंद्र देवांगन छोटू देवांगन पंचू राम चक्रधारी चक्रधारी संजय यादव नीरज देवांगन खिलावन विश्वकर्मा सनत शुक्ला उमाशंकर विश्वकर्मा सुमित कुमार विश्वकर्मा दिलीप गेडाम जसवंत वर्मा दिलीप साहू रेख राम वर्मा नेतूराम सोनकर चंद्रहाश देवांगन ध्रुव राम निर्मलकर योगेश चंद्राकर ,शिव राम चक्रधारी लोमश देवांगन ,पुनीत साहू , शिव कुमार पटेल ,अशोक यादव ,राधे यादव ईसु सेन , सहित लगभग 150 व्यापारी उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *