पाटन– राष्ट्रीय पोषण अभियान के जागरूकता एव सफल संचालन के लिये पाटन ब्लाक ग्राम सिपकोन्हा में सामाजिक संस्था कायाकल्प ग्रामीण लोक कल्याण समिति के तत्वाधान में ग्राम केज्वाला माता स्व सहायता समूह के माध्यम से आयोजन किया गया इस समिति ने दो कुपोषित बच्चो को सुपोषण बनाने के लिये संकल्प लिया इस अभियान में पारम्परिक खेल कूद एवं 5 गर्भवती माता का गोद भराई 5 बच्चो का अन्नप्राशन किया गया का भी आयोजन किया गया महिलाओं द्वारा एक नाटक के माध्यम से स्वच्छता एवं सुपोषण बनाये रखने सन्देश दिया जिसे सभी ने सराहा गया आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अंजू साहू एवं गोदावरी बंजारे ने उपस्थित सभी को मास्क का वितरण कर कोरोना वायरस से बचने का संदेश दिया खेल कूद के अंतर्गत कुर्सी दौड़ में प्रथम सोन बती यादव द्वितीय भगवंती चक्रधारी,मटका फोड़ में रानी निषाद,गीता निषाद,रस्सा खिंच में डेमिन टीम सफल रही,बिंदी लगाओ प्रतियोगिता में कु तुलसी निषाद प्रथम रही
आयोजन के मुख्य अतिथि कायाकल्प समिति के अध्यक्ष वेदनारायन वर्मा थे अध्यक्षता उप सरपंच ओमकार निषाद ने किया विशेष अतिथि पंचायत सचिव देवलाल निषाद एव महेंद्र वर्मा थे मुख्य अतिथि वेदनारायण वर्मा ने कहा कि वर्तमान में बच्चो एव महिलाओं कोसुपोषित होना बहुत जरूरी हैइसके लिये अपने बच्चो एव माताओं को पौष्टिक आहार देना चाहिये केल्शियम युक्त आहार का सेवन आवश्यक है अध्यक्षता कर रहे उप सरपंच ने आयोजन को सराहा एव ग्राम में सुपोषण लाने की बात कही कार्यक्रम का संचालन कायाकल्प समिति के मंजू मिश्रा ने एव आभार प्रदर्शन ज्वाला महिला समूह के अध्यक्ष कौशलिया निषाद ने किया उस अवसर पर परमेश्वरी,सविता, ग्वालिन,रेवती, मंजू वर्मा यशोदा,इंद्रा,भोजा,भुनेश्वरी, प्रभा,कौशिल्या निषाद,मंजू निषाद,संगीता बंजारे सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता,मितानिन,महिला कमाण्डो का योगदान रहा
