कंगना के खिलाफ ड्रग्स मामले में जांच शुरू; एक्ट्रेस ने शिवसेना को सोमनाथ मंदिर का इतिहास याद दिलाया, कहा- जीत भक्ति की ही होती है

मुंबई पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल ने कंगना रनोट के खिलाफ ड्रग्स मामले की जांच शुरू कर दी है। महाराष्ट्र के गृह मंत्रालय ने शुक्रवार को कंगना के खिलाफ जांच के आदेश दिए थे। एक्ट्रेस के पूर्व बॉयफ्रेंड अध्ययन सुमन ने एक इंटरव्यू में कंगना पर ड्रग्स लेने के आरोप लगाए थे। सूत्रों के मुताबिक NCB अध्ययन का इंटरव्यू देखेगी। इसी के आधार पर सवाल तैयार कर पहले अध्ययन से और फिर कंगना से पूछताछ की जाएगी।

उधर, कंगना ने महाराष्ट्र सरकार पर आज फिर निशाना साधा है। एक्ट्रेस ने ट्विटर पर सोमनाथ मंदिर की फोटो शेयर कर लिखा, “सोमनाथ को कितने दरिंदों ने कितनी बार बेरहमी से उजाड़ा, मगर इतिहास गवाह है- क्रूरता और अन्याय कितने भी शक्तिशाली क्यूं न हों, आखिर में जीत भक्ति की ही होती है, हर हर महादेव।


डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन (डीजीसीए) ने फ्लाइट्स में नियमों के पालन को लेकर एयरलाइंस को सख्त चेतावनी दी। डीजीसीए ने शनिवार को कहा कि अगर नियमों की अनदेखी कर एयरक्राफ्ट में किसी को भी फोटो लेते हुए पाया गया, तो उस रूट पर फ्लाइट को दो हफ्ते के लिए सस्पेंड कर दिया जाएगा।

डीजीसीए ने कहा कि एयरलाइंस द्वारा दोषी पर सख्त कार्रवाई के बाद ही फ्लाइट सर्विस को शुरू किया जाएगा। मामला इंडिगो की फ्लाइट से जुड़ा है, जिससे कंगना 9 तारीख को चंडीगढ़ से मुंबई आईं थीं। इस दौरान फ्लाइट में ही मीडिया ने फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी की। इस पर डीजीसीए ने इंडिगो से जवाब मांगा था।

बीएमसी ने बुधवार को कंगना का ऑफिस तोड़ दिया था। इसके बाद से कंगना ने शिवसेना पर हमले तेज कर दिए हैं। उन्होंने बीएमसी की कार्रवाई पर कहा था कि मुंबई की तुलना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) से कर गलती नहीं की थी। एक्ट्रेस ने बीती रात ट्विटर पर एक मिनट का वीडियो शेयर कर कहा कि महाराष्ट्र में सरकार का आतंक और अत्याचार बढ़ते ही जा रहे हैं। उन्होंने मुंबई में नेवी के पूर्व अफसर से कथित शिवसैनिकों की हाथापाई और एक टीवी चैनल के खिलाफ राज्य सरकार की कार्रवाई का जिक्र किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *