पाटन।विकासखण्ड पाटन में लगातार कोरोना संक्रमित मरीजो की संख्या बढ़ते ही जा रही है। आज अलग अलग जगहों पर कुल 4 कोरोना पाजेटिव मरीज मिले है। जिसमे ग्राम बेल्हारी , बटरेल, सोनपुर एवं नगर पंचायत पाटन में एक एक कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी मरीजों को इलाज के लिये कोविड अस्पताल भेजे जाने की तैयारी की जा रही है।
