सेलूद में किसान सभा भवन बनाने जनपद सदस्य बबलू मार्कण्डेय ने मुख्यमंत्री के नाम एस डी एम पाटन को सौंपा ज्ञापन सौंपा

पाटन। अंग्रेज जमाने से निर्मित सेलूद निरीक्षण गृह (रेस्ट हॉउस) का शासन की ओर से जीर्णोधार किया जा रहा है। साथ ही उक्त भवन के बाहरी परिसर में अहाता निर्माण का कार्य आधा स्थान में किया जा रहा है। सेलूद पाटन ब्लाक का हृदयस्थल होने के कारण किसानों द्वारा विभिन्न बैठक व अन्य बैठको के लिए सेलुद निरीक्षण गृह में किसान सभा भवन की मांग की गई थी । सिंचाई विभाग द्वारा विभागीय जानकारी बनाकर भेजा भी गया था । लेकिन वर्तमान में निरीक्षण गृह के आधे हिस्से में ही अहाता निर्माण वा रेस्ट हाउस भवन का जीर्णोद्धार हो रहा है । लेकिन किसानों द्वारा उक्त स्थान पर किसान सभा भवन की मांग की गई थी उसे बनाने व संपूर्ण बाहरी हिस्से में आहाता निर्माण कराने की मांग पाटन जनपद सदस्य खिलेश बबलू मारकंडे द्वारा मुख्यमंत्री के नाम एस डी एम पाटन को ज्ञापन सौंपा गया । उन्होंने कहा कि इस मांग के पुरा हो जाने पर किसानों को विभिन्न बैठक आयोजित करने में सुविधा होगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *