? रिपोर्टर विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद
गरियाबंद। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस का पूरे विश्व में गहरा प्रभाव डाला है। इसके कारण हमारे देश का स्वास्थ्य, अर्थवयवस्था व अन्य चीजों में भी गहरा असर पड़ रहा है। जिसके कारण देश को नुकसान उठानी पड़ रही है। जिसमें प्रशासनिक अधिकारी व कर्मचारी इस विकट परिस्थितियों से लडने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे है । फिगेश्वर ब्लॉक में भी चिंता का विषय बना हुआ है।क्योंकि कोरोना गावों में दस्तक दे चुके है। लेकिन स्वास्थ्य,पुलिस व बिजली विभाग के अधिकारी/ कर्मचारी व अन्य प्रशानिक अगले अपने स्वास्थ्य का चिंता न करते हुए इस परिस्थिति का डट कर सामना कर रहे है।कांग्रेस कमेटी जिला मीडिया प्रभारी रामगुलाल साहू ने बताया कि पुलिस विभाग ,स्वास्थ्य विभाग व बिजली विभाग ने पूरे क्षेत्र की जनता से कोरोना से दूर रखने का निरंतर प्रयास कर रहे है। जो कि बहुत ही सराहनीय है।आगे आने वाले परिस्थिति को भी लड़ने के लिए तैयार है । प्रथम पंचायत मंत्री व विधायक राजिम विधानसभा अमितेश शुक्ला के निर्देशानुसार राजिम विधानसभा के कांग्रेस कार्यकर्ता जिसमें रामकुमार गोस्वामी, आई टी सेल राजिम विधानसभा अध्यक्ष मुकेश भारती व असंगठित कामगार मजदूर कांग्रेस जिला मीडिया प्रभारी गुलशन जांगड़े साथ में युवा साथियों द्वारा प्रशानिक अधिकारियो को सम्मानित कर उनके हौसले बढा़ए।जिनमें राजिम थाना प्रभारी श्री रामकुमार साहू ,ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर हिरोंदया व जूनियर इंजीनियर बंजारे,ठाकुर सर को सेनेटाइजर ,मास्क व सहृदय से सम्मान कर गिफ्ट भेंट किए ।
