सांसद विजय बघेल के समक्ष जोगी कांग्रेस के सैकड़ों युवाओं ने थामा भाजपा का दामन

भिलाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल के कार्यो से प्रभावित हो कर सांसद प्रतिनिधि प्रमोद सिंह , वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता प्रदीप कुमार मल सानिध्य में युवा जोगी कांग्रेस के जिला सचिव युवा नेता सत्यपाल पासवान के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली।

सदस्यता ग्रहण करने वाले में प्रमुख रूप से युवा जोगी कांग्रेस भिलाई महासचिव सत्यपाल पासवान , तन्मय शुक्ला, सतीश पासवान, जयहिंद मोरया, लोकेश यादव, थॉमस, लक्की शर्मा, दीपक यादव, मनोज कुमार लोधी, दीपक साहू, अजनी अजय नीमा कईलू,, पवन ,गोपाल, बेचू,, सोनू, और अन्य सैकड़ो साथियों को सांसद ने भगवा गमछा पहनाकर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई। मीडिया से चर्चा करते हुए दुर्ग सांसद बघेल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यशैली तथा ऐतिहासिक फैसले से प्रभावित होकर युवा साथियो ने भाजपा की सदस्या ली। सांसद प्रतिनिधि प्रमोद सिंह ने सभी को शुभकानाएं दी। नमो नमो मोर्चा वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष वरिष्ठ प्रदीप कुमार मल ने कहा कि सभी साथियों को मिल कर पार्टी के नीतियों जन जन तक और अधिक प्रचार करना है। सदस्यता ग्रहण करने वाले सत्यपाल पासवान ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और लोकप्रिय दुर्ग सांसद विजय बघेल के कार्यो से बहुत ही अधिक प्रभावित था । जोगी कांग्रेस पार्टी में ना कोई रीति ना कोई नीति थी सभी साथियों ने मन राष्ट्रसेवा ही प्रमुख सेवा की भावना से हम सब विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे है।इस मौके पर प्रमुख रूप से सांसद प्रतिनिधि प्रमोद सिंह नमो नमो मोर्चा वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदीप मल जी , प्रकाश यादव जी जी , प्रदेश उपाध्यक्ष गणेश सोनी जी,युवा विंग नमो नमो मोर्चा जिला अध्यक्ष तरुण धकेता , नितिन पवन और सैकड़ो युवा साथियों उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *