बालोद। जिले के रनचिरई थाना अंतर्गत ग्राम कुथरेल सहित अन्य गावों के 11 लोगों से मंत्रालय में चपरासी और क्लर्क की नौकरी लगाने के नाम से 9 लाख रुपये की ठगी करने वाले मुख्य आरोपी भागवत जोशी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया है। इससे पहले उसके साथ सह आरोपी देवेंद्र को भी 8 महीने पहले गिरफ्तार कर पुलिस जेल भेज चुकी है।
गौतरलब हो कि 2012 में रनचिरई थाने में आरोपी भागवत जोशी के खिलाफ नौकरी लगाने के नाम पर अलग अलग लोगो ने 9 लाख रुपये की ठगी की रिपोर्ट लिखाई थी। जिसके बाद से आरोपी फरार चल रहा था। इस दौरान शातिर ठग आरोपी अपना भेष बदलकर अलग-अलग ठिकानों पर छुप रहा था। यही नहीं आरोपी जहाँ पुलिस छिपकर फरारी काट रहा था वही दूसरी ओर अपना हुलिया बदलकर उस दौरान “सावधान छत्तीसगढ़” नाम छत्तीसगढ़ी फिल्म में भी काम किया है। वर्तमान में बालोद जिले के ग्राम पलारी के पास अपना नाम और हुलिया बदलकर कारपेंटर का काम करता था। इस बीच आरोपी को एक व्यक्ति ने पहचान लिया। जिसके बाद पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली और आरोपी को पुलिस पकड़ने में कामयाब रही। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज कर कार्यवाही की जा रही है।
