पॉज़िटिव मिले क्षेत्र कन्टेनमेंट जोन घोषित ,,नपा गरियाबंद के वार्ड शामिल,,,,

गरियाबंद । जिले के नगर पालिका परिषद गरियाबंद के वार्ड नंबर-3, वार्ड नंबर-4 नया तालाब और वार्ड नम्बर- 8 डाक बंगला वार्ड, नगर पंचायत छुरा के वार्ड नंबर-15 राजापारा, ग्राम पारागांव (हाउसिंग बोर्ड) डोंगरीगांव के पुलिसलाइन, ग्राम कोचवाय के वार्ड नंबर-10, बिन्द्रानवागढ़ के सीआरपीएफ कैम्प तथा ग्राम पाटसिवनी के वार्ड नंबर-1, वार्ड नंबर- 12, ग्राम बारुला, ग्राम पाण्डुका के वार्ड नंबर-1, मैनपुर तहसील के ग्राम जाड़ापदर और देवभोग तहसील के ग्राम दहीगांव में कोरोना पाॅजिटिव मिलने के पश्चात संबंधित चौहद्दी को कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी द्वारा कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। कलेक्टर द्वारा जारी आदेश में कंटेनमेंट जोन के चिन्हित क्षेत्र अंतर्गत सभी दुकाने एवं अन्य वाणिज्यिक प्रतिष्ठान आगामी आदेश पर्यन्त तक बन्द रहेंगे। सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन पूर्ण प्रतिबन्ध रहेगा। मेडिकल इमरजेंसी को छोड़कर अन्य किन्हीं भी कारणों से घर के बाहर निकलना प्रतिबंधित रहेगा। संबंधित अनुविभागीय दण्डाधिकारी (राजस्व) को संबंधित क्षेत्र के सम्पूर्ण प्रभार का दायित्व सौपा गया है। आवश्यक व्यवस्था के लिए स्वास्थ्य, शिक्षा, लोक निर्माण, महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों की डयूटी लगाई गई है। उपरोक्त समस्त अधिकारी-कर्मचारी आपस में समन्वय बनाकर समस्त दायित्वों का निर्वहन करेंगे। उक्त क्षेत्रों में शासन की दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्य किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *