- कोरोना काल में समाज द्वारा किए गए प्रवासी मजदूरों की सहायता को राष्ट्रीय नेतृत्व ने सराहा
रायपुर। विगत दिनों छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ की वर्चुअल बैठक संपन्न हुई जिसमें राष्ट्रीय स्तर के साहू समाज के पदाधिकारी शामिल हुए इस बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई जिनमें प्रमुख रूप से अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री रामलाल गुप्ता ने कोरोना महामारी के समय छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ द्वारा किए गए विभिन्न सेवा कार्यों एवं उपलब्धियों के लिए प्रशंसा की एवं समानांतर संगठन के मुद्दे पर प्रदेश साहू संघ द्वारा उठाए गए कदमों की सराहना की।

समानांतर संगठन हमारे समाज की एकता के लिए एक चुनौती
छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष अर्जुन हिरवानी ने इस वर्चुअल मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश मे चल रहे विभिन्न समानांतर संगठन के संबंध में बताया कि वर्तमान परिदृश्य में विभिन्न प्रकार के समानांतर संगठन बन रहे हैं जिसमें छत्तीसगढ़ से भी मनोनयन किया जा रहा है यह समाज के लिए दुर्भाग्य है ऐसे समानांतर संगठन हमारे समाज की मजबूत कड़ी को तोड़ने का प्रयास कर रही है ऐसे समानांतर संगठनों पर मनोनीत होने वाले पदाधिकारियों पर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जरूरत है ताकि कोई भी समाज का व्यक्ति मुख्यधारा से ना भटके। श्री हिरवानी ने वैश्विक महामारी कोरोना काल में प्रवासी मजदूरों के लिए किए विभिन्न कार्यों एवं सहायता को राष्ट्रीय नेतृत्व को अवगत कराया उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ साहू समाज के लोगों द्वारा स्वैच्छिक सहयोग राशि के रूप मे लाखों रुपए मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री सहायता कोष में जमा कराया गया है ।
इसके अलावा छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ द्वारा एक साल मे हुए विभिन्न कार्यक्रमो की विस्तार से जानकारी राष्ट्रीय पदाधिकारियों को दी गयी जिसमे महिला सम्मेलन का सफल आयोजन, बाबा सत्यनारायण अतिथि गृह का लोकार्पण, भक्त माता राजिम जयंती में स्वजातीय बंधुओं की विशाल उपस्थिति एवं 2000 लोगों के लिए मेडिकल कैंप में निःशुल्क जांच की व्यवस्था शामिल है।प्रदेश साहू संघ एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सम्मिलित रूप से इस वर्चुअल बैठक मे राष्ट्रीय महामंत्री रामलाल गुप्ता अरुण भष्मे , प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष अर्जुन हिरवानी , राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष मोतीलाल साहू , सियाराम साहू जी, राष्ट्रीय युवा कार्यकारी अध्यक्ष संदीप साहू , प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सांतनु साहू, प्रदेश युवा अध्यक्ष सुरजीत साहू जी, सुभाष गंजीर बस्तर संभाग, लक्ष्मण साहू संयोजक किसान प्रकोष्ठ, डॉ नीलकंठ साहू सम्मिलित हुए।
