पाटन क्षेत्र में आज 11 कोरोना पाजेटिव मरीज मिला…मरीजों में सरपंच, सचिव,डॉक्टर और मेडिकल संचालक

पाटन। अनलॉक होने के बाद कोरोना का संक्रमण शहरों के साथ- साथ गावों में भी तेजी के साथ पैर पसार रहे है। पाटन क्षेत्र के कई गावों में अनलॉक के बाद कोरोना संक्रमित मरीज मिल रहे है। आज पाटन क्षेत्र के अलग अलग गावों एवं नगर पंचायत पाटन में 11 कोरोना संक्रमित मरीज की पहचान की गई।

नगर पंचायत पाटन में 2 पुरुष और 1 महिला का कोरोना टेस्ट पाजेटिव मिला है। जिसमे एक मरीज पति-पत्नी है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाटन में एक स्वास्थ्य कर्मी का रिपोर्ट पाजेटिव है। नगर पंचायत पाटन में संचालित एक डेंटल क्लिनिक के डॉक्टर भी संक्रमित है। ग्राम खुड़मुड़ी में 1 महिला, ग्राम गातापार में एक पुरुष, ग्राम आमालोरी एवं बोदल में एक-एक पाजेटिव मरीज मिला है। ग्राम भनसूली(के) का एक पंचायत सचिव और उसकी बेटी भी कोरोना संक्रमित है। ग्राम भनसूली(के) सरपंच का रिपोर्ट भी कोरोना पाजेटिव मिला है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी पाजेटिव मरीजों की पहचान कर इलाज के लिये कोविड अस्पताल भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *