मंदिरों में लगातार हो रहे तोड़फोड़ से आक्रोशित युवाओ ने सांसद को सौपा ज्ञापन…असामाजिक तत्वों पर कार्यवाही करने की मांग

कांकेर। आज कांकेर शहर के युवाओं नेे कांकेर जिले में लगातार हो रहे हैं हिंदू आस्था पर चोट और मंदिरों पर तोड़फोड़ करने वाले असामाजिक तत्व पर कार्यवाही करने के लिए सांसद को ज्ञापन सौंपा गया।
मां दंतेश्वरी की पावन धरा में सदियों से हम समस्त बस्तरिया समाज आपस में प्रेम एवं सद्भाव के साथ रहते आए हैं एवं सुख दुख में एक दूसरे का साथ देते हैं। इस क्षेत्र की ग्राम देवी शीतला माता के साथ मावली माता ,केशकाल के शिव ,बड़े डोंगर की मां दंतेश्वरी , नारायण पाल का विष्णु मंदिर, लिंगई माता ढोलकल की गणेश प्रतिमा, बारसूर के मामा भाचा मंदिर , चिटमिन माता आदि पूजे जाते हैं, जो हमारी आस्था एवं संस्कृति का शक्ति केंद्र भी है, किंतु कुछ समय से यह देखा जा रहा है कि कुछ बाहरी विघटनकारी तत्वों द्वारा अलगाववाद की भावनाओं के साथ हमारी सामाजिक सौहार्द एवं सामाजिक ताने-बाने को तोड़ने का प्रयास अलग-अलग षड्यंत्र के माध्यम से किया जा रहा है । लगातार मूर्ति खंडित कर अलगाववादी तत्व बस्तर संभाग में इस तरह की घटना को अंजाम दे रहे हैं जिससे यहां के युवाओं में, यहां के समाज में गहरा आक्रोश है इस आक्रोश के चलते लगातार हो रही इन घटनाओं की प्रतिक्रिया स्वरूप कोई घटना ना हो इसलिए त्वरित रूप से ऐसे असामाजिक तत्वों को अपनी गिरफ्त में लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा कार्यवाही की जाए व इस हेतु क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने के नाते क्षेत्र के सांसद मुख्य भूमिका में आकर इस हेतु दबाव बनाएं इस आग्रह के साथ सभी युवाओं ने कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद मोहन मंडावी को ज्ञापन सौंपा जिसमें मुख्य रुप से भूपेंद्र नाग , गौरव राव, विक्रांत सार्वा ,टंकेश नाग, श्रद्धेश चौहान, शिवम ठाकुर रोशन साहू, यशवंत रजक, देवेश मिश्रा, प्रदीप साहू, मोहित साहू , वैभव , विकी ध्रुव , राजा यादव, भावेश यादव प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *