पाटन । विकासखंड पाटन के ग्राम पंचायत गोड़पेंड्री में डामर फेक्ट्री बनाने का कार्य चल रहा है। जिसमे बीती शाम निर्माणाधीन डामर फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूर पेंटिंग करते हुए बिजली तार से संपर्क में आने से मौत हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम गोंड़पेंड्री में बगैर पंचायत एनओसी के डामर फैक्ट्री बनाने वाले के द्वारा 11 KV बिजली तार के नीचे अवैध रूप से मकान निर्माण किया जा रहा था । जिसमे मकान में सीट लगाने हेतु दीवार में लगे बल्लियों को डामर फेक्ट्री में काम करने वाले मजदूर दुर्ग डिपरा पारा निवासी सन्तोष यदु पेंट कर रहा है। जिससे 11 KV के बिजली तार से संपर्क में आने से व्यक्ति का गिरकर मौत हो गया है।
घटना की जानकारी होते ही तुरन्त घटना स्थल पर मौके में ग्राम सरपँच नीलेश गनीर सहित अन्य पँचायत प्रतिनिधि पहुँचे व घटना की जानकारी लेकर उतई थाना को सूचित किये।
मौके में बिजली विभाग उतई के कर्मचारी , अधिकारी व उतई पुलिस की टीम पहुँचकर शव की पंचनामा कर मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम हेतु दुर्ग भेजा गया।
गौरतलब हो कि पाटन विकासखंड के सेलूद, चुनकट्टा, मुड़पार, पतोरा, परसाही,गोंड़पेंड्री, धौराभाठा,छाटा, अचानकपुर,ढौर में दर्जन भर से अधिक डामर फेक्ट्री व चुना पत्थर खदान संचालित हो रहे है । इन खदानों और फैक्ट्रियों में बगैर सुरक्षा उपकरण के मजदूरों से काम करवाया जाता है जिसके कारण घटनाएं होते रहती है।
