पाटन।मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 8 /9/20 को प्रार्थीया भूमिका ठाकुर पिता स्वर्गीय बीरचंद ठाकुर और 18 वर्ष निवासी मठिया थाना पाटन ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि दो अज्ञात व्यक्ति दोपहर को करीब 1:00 बजे मटिया स्थित घर में घुसकर घर में रखें दो पीतल के गंजी एक नग पीतल का सुराही और अन्य पीतल के सामान चोरी कर ले कर भाग गए हैं प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना पाटन में अपराध क्रमांक 127 / 20 धारा 454 380 का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया एवं हालात से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया जिस पर प्रशांत सिंह ठाकुर पुलिस अधीक्षक दुर्ग द्वारा शीघ्र प्रकरण का निराकरण करने हेतु निर्देशित किया गया एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती प्रज्ञा मेश्राम एवं एसडीओपी पाटन आकाश गिरिपुंजे के कुशल मार्गदर्शन में थाना पाटन से टीम गठित कर निरीक्षक शिवानन्द तिवारी .एएसआई सुरेंद्र तारम के हमराह स्टाफ घेराबंदी कर आरोपी महेंद्र ठाकुर निवासी अचौद और मान सिंह ठाकुर निवासी बोरगहन को घेराबंदी कर पकड़ा गया। जिनके पास से चोरी किया गया शत-प्रतिशत मशुरका जप्त किया गया आरोपियों को गिरफतार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा जा रहा है
