दुर्ग।एसोसिएशन आफ इंजीनियरिंग एंड पोलीटेक्निक कालेज टीचर्स गजेटेड आफिसर्स आफ छत्तीसगढ़ ने दुर्ग विधायक अरुण वोरा से सौजन्य भेंट कर, इंजीनियरिंग एवं पॉलिटेक्निक संस्थाओं के शिक्षकों को सातवें वेतनमान का लाभ मिलने पर आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।
एसोसिएशन के प्रांताध्यक्ष शंकर वराठे ने बताया कि छत्तीसगढ़ के तीन शासकीय इंजीनियरिंग एवं 32 शासकीय पोलीटेक्निक संस्थाओं में कार्यरत शिक्षकों को 1 जनवरी 2016 से सातवें वेतनमान की स्वीकृति लंबित थी।
विगत दिनों एसोसिएशन के सदस्य एवं पदाधिकारियों ने दुर्ग विधायक अरुण वोरा से सौजन्य भेंट कर लंबित सातवें वेतनमान शासन से लागू करने हेतु ज्ञापन सौंपा था। जिस पर श्री वोरा ने इस प्रकरण पर कार्रवाई करने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री उमेश कुमार पटेल को पत्र लिखकर अवगत कराया गया।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री एवं विधायक अरुण वोरा की अनुकम्पा पर इंजीनियरिंग एवं पॉलिटेक्निक संस्थाओं के शिक्षकों को सातवें वेतनमान का लाभ मिल पाया।
इस अवसर पर एसोसिएशन के प्रांताध्यक्ष शंकर वराठे, कोषाध्यक्ष पुष्पेन्द्र कुमार वर्मा, वरिष्ठ सदस्य डॉ साजी चाको, हुसैन उल्ला खान, ईश्वर सिंह, मनोज चंद्राकर एवं अन्य संगठन के सदस्य उपस्थित थे।
