स्कूल शिक्षा में शारीरिक शिक्षा को अनिवार्य करने मुख्यमंत्री के नाम सौपा ज्ञापन

दुर्ग। स्कूल शिक्षा में शारीरिक शिक्षा को अनिवार्य विषय बनाने के लिए प्रदेश उपाध्यक्ष जयंत वर्मा के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ व्यायाम संघ द्वारा विधायक दुर्ग एवम वेयर हाउस के अध्यक्ष अरुण वोरा,भिलाई नगर विधायक एवं महापौर देवेंद्र यादव एवं श्रीमती तुलसी साहू अध्यक्ष, जिला कांग्रेस भिलाई नगर को मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन के नाम से ज्ञापन सौपा गया।

जयंत वर्मा ने शारीरिक शिक्षा को लेकर कहा कि स्कूल में कक्षा 1 से 12 वी तक के लिए विषय को अनिवार्य किया जाना चाहिए ताकि खेल को भी ग्रास रूट से बढाया जाये और बच्चो का शारीरिक मानसिक एवं सर्वांगीण विकास निरन्तर चलता रहेगा। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष जयंत वर्मा, टुमन देवांगन, बालाराम साहू, संजीव कुमार चतुर्वेदी, पोखन लाल साहू, निखिल कुमार जांभुलकर उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *