कांकेर कलेक्टर को हटाने पत्रकारों ने निकाली रैली… राज्यपाल के नाम सौपा ज्ञापन

कांकेर। आज जिले के तमाम अंचलों से आए पत्रकारों ने कलेक्टर के.एल. चौहान के खिलाफ मौन रैली निकाली। इसके बाद कलेक्टर का पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया। पत्रकारों ने राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा है। इसमें कांकेर कलेक्टर को तत्काल हटाए जाने की मांग की गई है।

00 क्या है पूरा मामला
जिले में बढ़ रहे कोरोना के कहर को देखते हुए एक पत्रकार ने कोरोना को कैसे रोका जाये इसे लेकर पिछले दिनों एक समाचार प्रकाशित किया था। इस खबर को सोशल मीडिया में डाल दिया गया। खबर को पढ़ते ही कलेक्टर आग बबूला हो गए। उन्होंने पत्रकार के खिलाफ सोशल मीडिया में अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल किया, जिसका विरोध सोशल मीडिया में हुआ। विरोध इतना बढ़ गया कि पत्रकारों ने सड़क पर उतर कर आन्दोलन कर दिया।

पत्रकारों ने आरोप लागते हुए कहा कि ये कलेक्टर अपने नौकरी के दौरान जहां -जहां पदस्थ थे, वहां – वहां ये भारी विवादित रहे। ये पहला मौका नहीं है कि कांकेर में इनके ही कर्मचारियों ने इनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया है। उन्होंने आगे ये भी कहा कि तत्काल कलेक्टर को हटाया जाए। कलेक्टर को नहीं हटाए जाने की स्थिति में पत्रकारों ने उग्र आन्दोलन करने की चेतावनी भी दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *