रायपुर। राजधानी में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच बड़ी खबर सामने आई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यह जानकारी प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख शैलेश नितिन त्रिवेदी ने दी है। त्रिवेदी ने कहा है कि, मोहन मरकाम को इलाज के लिए बालाजी हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। मरकाम ने आग्रह किया है कि, उनके संपर्क में आए सभी व्यक्ति अपने आपको क्वारेंटाइन कर लें और कोरोना जांच भी करा लें।
