मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भतीजा बनकर नौकरी लगाने लिए 50 हजार की ठगी करने वाला पुलिस गिरफ्त में

पाटन। मुख्यमंत्री का भतीजा बनकर सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर ₹50000 की ठगी करने वाले आरोपी को भिलाई 3 पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ ठगी का अपराध पंजीबद्ध किया गया ।

भिलाई 3 थाना प्रभारी संजीव मिश्रा ने बताया कि  प्रार्थी प्रशांत शुक्ला पिता स्व रातेश्वर शुक्ला उम्र 35 साल  पुराना बाजार चौक पाटन थाना पाटन का रहने वाला है । उसकी पत्नी श्रीमती अमिता शुक्ला द्वारा व्यायाम टीचर के लिए जुलाई सन 2020 में आवेदन जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में दिया गया था। गुलशन बघेल पिता रमेश् बघेल निवासी दीपक नगर दुर्ग का  20 जुलाई 2020 को सिरसा गेट भिलाई 3 में बुलाया । तब प्रशांत अपने दोस्त लवजीत सिंह बैकुण्ठ नगर केम्प 2 भिलाई एवं आदित्य तिवारी पाटन के साथ पहुचा। उसी समय गुलशन आया बोला मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी मेरे चाचा है किसी की नौकरी लगाना है तो बताओं तब मैं गुलशन बघेल को बोला मेरी पत्नि अमिता शुक्ला व्यायाम टीचर में फार्म भरी है। उसकी नौकरी लगवा दो तब गुलशन बघेल बोला दो लाख रूपये लगेगा लौकरी लग जाएगी। तब मैं उसे बोला अभी 50000/रूपये नगद ले लो बाकी डेढ लाख रूपये नौकरी लग जाने पर दुंगा बोला ।गुलशन बघेल तैयार हो गया। 50000/रूपये नगदी अपने दोस्त लवजीत सिंह एवं आदित्य तिवारी के समक्ष दिया। 4 – 5 दिन बाद पता चला कि गुलशन बघेल मुख्यमंत्री का भतीजा नही है। फर्जी व्यक्ति है फर्जी तरीके से ठगी कर अवैध लाभ प्राप्त करने की गरज से उक्त कृत्य किया है।  अपने पैसे गुलशन बघेल से वापस मांगा तो  पैसा वापस करने की वजह धमकाने लगा। तब प्रशांत के द्वारा थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत की इस शिकायत पर से  अपराध धारा 420 भादवि का घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आज आरोपी को भिलाई तीन पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *