पाटन। विकासखंड पाटन में आज फिर से कोरोना का बम फूटा आज अलग अलग जगहों पर से 10 कोरोना पाजेटिव मरीज मिला है । जिसमे ग्राम जामगांव(एम) में एक ही परिवार के सात लोग कोरोना पाजेटिव मिला। 2 मरीज ग्राम तेलीगुंडरा, एक मरीज दरबारमोखली, 1 मरीज ग्राम धूमा में कोरोना पॉजिटव मिले हैं। सभी पाजेटिव मरीजो को ट्रेस कर कोविड अस्पताल भेजे जाने की तैयारी की जा रही है।
गौरतलब हो कि गुरुवार को ग्राम फुंडा में 2 , ग्राम केसरा में 1 एव पाटन में 1 कोरोना पाजेटिव मरीज मिला था। अनलॉक होने के बाद से लोग अब शोसल डिस्टेंसिंग और मास्क लगाना भूल रहे है।
