कोविड अस्पताल पहुंचे विधायक देवेंद्र ने मरीजों के लिए बने खाने को खा कर परखा भोजन की गुणवत्ता

  • अस्पताल की अव्यवस्था देख नाराज हुए विधायक
  • बेहतर व्यवस्था करने अधिकारियों को दिए निर्देश

भिलाई। चंदुलाल चंद्राकर अस्पताल कचांदुर को कोविड अस्पताल बनाया गया है। जहां की व्यवस्था का जायजा लेने के लिए गुरूवार को महापौर व विधायक देवेंद्र यादव कोविड अस्पताल पहुंचे। जहां मरीजों को परोसा जाने वाला भोजन की गुणवत्ता जाचाने के लिए खुद विधायक ने मरीजों के बने खाने को खा कर गुणवत्ता जांची। यही नहीं अस्पताल के मरीजों को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी न हो। इसका भी जायजा लिया।

मरीजों से दूर से ही बात कर उनका हालचाल जाना और अस्पताल में उन्हें होने वाली परेशानी और दिक्कतों की जानकारी ली। साथ ही अस्पताल की बारीकी से व्यवस्था भी देखी। इस दौरान अस्पताल में कुछ अव्यवस्थाएं भी दिखी। अस्पताल की अव्यवस्था देख विधायक देवेंद्र यादव सहित कलेक्टर भी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों पर जमकर नाराज हुए साथ ही भिलाई निगम कमिश्नर को भी जमकर फटकार लगाने की जानकारी प्रत्यकदर्शियों से मिली है। गौरतलब है कि विधायक देवेंद्र यादव को शिकायत मिली थी कि कोविड अस्पताल कचांदुर में ठीक से व्यवस्था नहीं है। शिकायत के बाद आज विधायक देवेंद्र यादव सहित कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे, एसपी प्रशांत ठाकुर, भिलाई निगम कमिश्नर, स्वास्थ्य अमला अस्पताल का निरीक्षण करने गए थे। जहां कलेक्टर ने भी संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए है कि अस्पताल में बेहतर व्यवस्था बनाई जाए। मरीजों को किसी प्रकार की समस्या न हो। साफ सफाई लेकर देख रेख नियमित रूप से हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *