फीस को लेकर मुख्यमंत्री, गृहमंत्री, शिक्षा मंत्री एवं जिला शिक्षा अधिकारी से।मिलने की तैयारी
उतई। फीस को लेकर स्कूल संचालकों की बढ़ती मनमानी का पालकों ने अब विरोध तेज कर दिया है। उतई नगर में संचालित कृष्णा पब्लिक स्कूल के पालक अब मैनेजमेंट के खिलाफ लामबंद हो रहे है।
पालकों द्वारा विगत 2 सप्ताह से बैठक का दौर जारी है। 31 अगस्त को पालकों का प्रतिनिधि मंडल प्राचार्य प्राशी तिवारी से मिलकर अपनी बात रखी थी। जिस पर प्राचार्य ने मैनेजमेन्ट के समक्ष बात रखने की बात कही थी।
पालकों की मांग नो स्कूल नो फीस हैं। उपस्थित पालकों का कहना है कि अप्रेल और जून महीने में पढ़ाई नही हुआ जबकि स्कूल प्रबंधन इस महीने का पूरा पैसा देने की बात कह रहे है। लेकिन प्रबंधन द्वारा अप्रेल महीने में ट्यूशन फीस के अलावा पालकों पर अतिरिक्त बोझ डाला जा रहा है। प्रबंधन द्वारा 11 महीने में फीस को विभाजित किये जाने का हवाला देकर अप्रेल माह में 4500 रुपये और बाकी महीनों के अलग क़िस्त निर्धारित किया गया है। पालकों का कहना है कि सभी महीने का ट्यूशन फीस एक बराबर होना चाहिए। कोरोना काल मे लॉक डाउन होने की वजह से सभी लोगो का काम, व्यापार आदि बंद रहने से आर्थिक स्थिति ठीक नही है। बच्चो को ऑनलाइन करवाया जा रहा है लेकिन ग्रामीण क्षेत्रो में नेटवर्क की समस्या होने के कारण बच्चे पूरा क्लास अटेंन नही कर पा रहे है।
पालकों की मांग को मैनेजमेंट द्वारा अनदेखी किये जाने से नाराज पालकों ने गुरुवार को उतई स्थित बहुद्देशीय सभागार में बैठक आयोजित कर मैनेजमेंट की रवैया के प्रति नाराजगी जाहिर किया। पालक अब आरपार की लड़ाई के मूड में नजर आ रहे है। पालक संघ के प्रतिनिधि मंडल स्कूल की मनमानी को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, शिक्षा मंत्री से मिलकर चर्चा करने की तैयारी में है।
मौके पर प्रमुख रूप से नगर पंचायत अध्यक्ष डिकेन्द्र हिरवानी, चिन्मय मुखर्जी, डॉ मनीष दास, किशन हिरवानी, लक्मी नारायण साहू, हितेन्द्र साहू, रूपेश पारख, अखिलेश मिश्रा,कमल नारायण साहू, डॉ अनिल साहू, वीणा साहू, ज्योति यादव,अनामिका चन्द्राकर, विद्या साहू,ममता साहू, एम जे आलम, चंद्रभूषण, प्रेम मढ़रिया, गोपाल साहू, उदय देवांगन, रुपेश देवांगन,संजय साहू,महेंद्र साहू सहित बड़ी संख्या में पालक उपस्थित थे।
