पाटन। विगत 30 अगस्त को सतनामी समाज के लोगो की एक बैठक हुई जिसमें समाज मे आर्थिक कमी के कारण शिक्षा मे बाधा आ रही हो तो ऐसे कार्यो में सहयोग को ध्यान में रखते हुए सुपर 50 प्लस समिति का गठन किया गया जिसमें 50 से अधिक उम्र के समाज के सदस्य समाज हित मे आर्थिक सहयोग कर अपनी भूमिका का निर्वहन करेंगे
गठन के पश्चात बैठक में ही जानकारी हुई कि ग्राम मटंग में समाज की एक बेटी आर्थिक कमी के कारण उसके पिता उच्च शिक्षा के लिये नही जा पा रही है तो सुपर 50 प्लस के सदस्य वँहा पहुंच कर बेटी के कॉलेज में प्रवेश के लिये राशि उपलब्ध कराई जिससे वह बेटी कालेज जा पायेगी । इस समिति कर गठन एव समाज मे शिक्षा के लिये हमेशा सजग रहने वाले शिक्षादुत राजेन्द्र मार्कण्डेय ने जानकारी दिया कि ग्राम मटंग के येदराम बारले का परिवार में तीन बेटियां व एक बेटा है और सभी के सभी उच्च शिक्षा में अध्धयन कर रहे है
बेटी शिक्षा पर पहला दान,,,,,

बड़ी बेटी एम ए कर रही है।दूसरी बेटी दिपीका बारले ने 10वी में 76 प्रतिशत व 12वी में 67 प्रतिशत तीसरी बेटी साधना 10वी में 91 प्रतिशत, अभी 12वी में हैं।,,चौथा बेटा यशु 10वी में 80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उतीर्ण हुआ है।अपने सभी बच्चो को शिक्षा देने में पिता येदराम हर संभव कोशिश अपने सीमित श्रोतों से कर रहे हैं।पर अभी आनलाईन शिक्षा व ट्यूशन तथा नये भर्ती के कारण और अभी खेती में पैसा लगा देने के कारण कारण मंझली बेटी दिपिका को कालेज में भर्ती कराने शुल्क का 4500 रू कि व्यवस्था अपने स्तर पर नही कर पा रहे थे अंतिम तिथि 31अगस्त के कारण होनहार बेटी के आगे की शिक्षा पर चिंता की लकीरें खींच आई थी।जिसकी जानकारी आज ही येदराम बारले की पीड़ा जानने के बाद सुपर 50 प्लस के सदस्यों ने उनके गांव बटंग के घर पहुंच कर दीपिका बारले को उतई कालेज में बीएससी प्रथम वर्ष में भर्ती होने के लिए, एडमिशन शुल्क का 4500 रू मदद स्वरूप “सुपर 50+” ग्रुप के गठन के उद्देश्य को पूरा करते हुए शिक्षा के लिये दान देकर शुभारम्भ किया गया समाज के शिक्षा दूत राजेन्द्र मार्कण्डेय ने सुपर 50 प्लस के उद्देश्य की जानकारी देते हुए बताया कि इस समिति के सदस्य अपने जन्म दिन या अन्य खुशी के अवसर पर जरूरत मन्दो को इस समिति के माध्यम से दान दे सकते है जैसे कि तहसील सतनामी समाज पाटन के सचिव कौशल रात्रे ने अपने जन्मदिन पर सतनाम भवन पाटन में आयुर्वेद पौधा इन्सुलिन का रोपण किया इसके अलावा सुपर 50+ ग्रुप को 25 नग अंग्रेजी- हिन्दी डिक्शनरी भेंट किए।जो जरूरतमंद प्रतिभाशाली बच्चों को वितरित किया जाएगा।
