प्रदेश सरकार की नाकामी को जनता तक ले जायेंगे और प्रदेश की जनता के लिए सड़क की लड़ाई भी लड़ना पड़े तो लड़ेंगे

कांकेर। आज शहर के पुराने बस स्टैंड में भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों का भाजपा कांकेर शहर मण्डल अध्यक्ष दीपक खटवानी, युवा मोर्चा जिला महामंत्री विवेक परते व भाजपा युवा मोर्चा कांकेर शहर मण्डल अध्यक्ष अंशु शुक्ला की अगुवाई में आतिशबाजी, गुलाल लगाकर स्वागत किया गया ।
युवा मोर्चा द्वारा नवनियुक्त जिला पदाधिकारीयो के स्वागत में जमकर आतिशबाजी की गई व उन्हें नए दायित्व के लिये बधाई दी । शहर के पुराने बस स्टेण्ड में स्वागत पश्चात नवनियुक्त भाजपा पदाधिकारियों का पुनः कमल सदन कांकेर में फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया । स्वागत पश्चात उपस्थित पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए नवनियुक्त जिला महामंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि पार्टी और भाजपा जिलाध्यक्ष सतीश लाटिया ने मुझे महत्वपूर्ण दायित्व दिया है जिसे मैं पूरी ईमानदारी व लगन से निभानउंगा । अभी हम विपक्ष मंे है और विपक्ष में पार्टी के शीर्ष पदाधिकारियों की जिम्मेदारी भी ज्यादा होती है मै दिये गये नये जिम्मेदारी को पूरी तन्मयता से निभाउंगा ये मेरा विश्वास है। पाटी्र्र ने मुझ पर विश्वास जताते जो दायित्व दिया है मै उस पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करूंगा और पार्टी के सभी जिला व मण्डल पदाधिकारियो के साथ मिलकर पार्टी को जिले में एक नई उंचाई तक पहूंचाने का प्रयास करूंगा । उन्होने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए अपनी बात समाप्त की । भाजपा के जिला उपाध्यक्ष महेश जैन, राजीव लोचन सिंह , निर्मला नेताम, जिला मंत्री देवेन्द्र भाउ, हीरा मरकाम, सुषमा गंजीर , कोषाध्यक्ष राजा देवनानी मीडिया प्रभारी निपेन्द्र पटेल, सह प्रभारी डाॅ देवेन्द्र साहू ने भी नये दायित्व और उन पर जताये गये विश्वास के लिए प्रदेश संगठन और भाजपा जिलाध्यक्ष का धन्यवाद किया और कहा कि हम सब मिलकर प्रदेश सरकार की नाकामी को जनता तक ले जायेंगे और प्रदेश की जनता के लिए सड़क की लड़ाई भी लड़ना पड़े तो लडेगे । । भाजपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष हलधर साहू ने कहा कि पार्टी में दायित्व परिवर्तन होते रहता है इससे नये लोगों को संगठन मंे कार्य करने और सीखने का मौका मिलता है । उन्होने नवनियुक्त सभी पदाधिकारियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि जैसा मुझे सहयोग किया वैसे ही नये पदाधिकारियों को सहयोग करेंगे ऐसी कार्यकर्ताओं से अपेक्षा है । पर्वू विधायक सुमित्रा मारकोले व मछुआ कल्याण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष भरत मटियारा, महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री शालिनी राजपूत ने भी सभी नवनियुक्त जिला व शहर मण्डल के पदाधिकारियों को बधाई व शुभकामनाऐं दी । कार्यक्रम का संचालन मण्डल महामंत्री गिरधर यादव ने किया व आभार प्रदर्शन अरूण कौशिक ने किया । इस अवसर पर पंचू राम नायक, दिनेश नागदौने, दिनेश रजक, नारायण चंदेल, राकेश शर्मा, मीरा सलाम, सलीम मेमन जागेश्वरी साहू, उगेश्वरी उइके, मीना उके, संजय सिन्हा, पप्पू मोटवानी, चन्द्रप्रकाश ठाकुर, नीलू तिवारी, संजू गोपाल साहू, शैलेन्द्र शोरी, नीरज शर्मा, दोलेश जैन, उत्तम यादव, मनोज ध्रुव, मनीष जैन, डोमार रवानी, सुनील जायवाल, श्रद्धेश चैहान, अभिषेक मिश्रा, गोलू गुप्ता सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *