पाटन । विकासखंड पाटन में आज देर शाम तक प्राप्त रिपोर्ट में 07 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि की गई है। जिसमें पाटन थाना के 3 जवान 1 डायल 112 के ड्राइवर, अमलेश्वर से 2 मरीज 1 महिला एवं 1 पुरुष, ग्राम निपानी से 1 पुरूष शामिल है। गौरतलब हो कि पाटन थाना में कल 2 सहायक उपनिरिक्षक पाजेटिव मिला था। जिसके बाद थाना को सेनिटाइज किया गया था। इससे पहले नगर पंचायत पाटन के अटारी वार्ड कोरोना का हॉटस्पॉट बना हुआ था। जिसके बाद नगर पंचायत के कर्मचारी और ठेकेदार भी कोरोना पाजेटिव मिले।
