दुर्ग —- महापौर धीरज बाकलीवाल की पहल पर श महावीर दिगम्बर जैन मंदिर पद्मनाभपुर के जैन समाज ने दो ट्रक तथा राजू जैन व्यक्तिगत ने एक ट्रक चारा देकर नगर निगम को सहयोग प्रदान किया है। निगम के गौठान के मवेशियों के लिए 3 ट्रक चारा की व्यवस्था हुई है । गौठान का संचालन कल्याण महिला स्व सहायता समूह द्वारा किया जा रहा है । इस संबंध में महापौर बाकलीवाल ने बताया कि आज क्षमावाणी दिवस के अवसर पर श्री महावीर दिगम्बर जैन मंदिर पद्मनाभपुर के जैन समाज ने दो ट्रक तथा राजू जैन व्यक्तिगत एक ट्रक चारा गौठान के मवेशियों के लिए दान किया है। इस सहयोग के लिए नगर निगम जैन समाज और राजू जैन का आभार व्यक्त करता हूॅ और आशा करता हूॅ आगे भी नगर निगम दुर्ग को एैसे ही सहयोग आप सभी का प्राप्त होता रहेगा । इस दौरान मंदिर ट्रस्ट के शिखरचंद, विनोद पाटनी, अजीत जैन, सचिव आशीष जैन, सह-सचिव सीमान्त जैन, कार्यकारिणी सदस्य अभय जैन, गौशाला प्रभारी राजू जैन एवं अन्य उपस्थित थे।
