राजनांदगांव। राजनांदगांव की पूर्व महापौर एवं वर्तमान में नगर निगम की नेता प्रतिपक्ष शोभा सोनी का निधन हो गया. करीब दो हफ्ते पहले उनमें कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी. उनका इलाज रायपुर के एम्स अस्पताल में चल रहा था। आज उन्होंने वही दम तोड़ दिया है।
कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के पहले शोभा महिला मोर्चा की सदस्यों के साथ कलेक्टर टीके वर्मा को ज्ञापन सौंपने गई थीं। शोभा ने रिपोर्ट की पुष्टि के बाद सोशल मीडिया में बयान जारी कर संपर्क में आए लोगों को कोरोना टेस्ट कराने की सलाह दी थी।
