? रिपोर्टर कृष्ण कांत त्रिपाठी मैनपुर अमलीपदर
सोशल डिस्टेसिंग को ध्यान मे रखकर किया गया बाॅलीबाल खेल का आयोजन
मैनपुर. विकासखंड मैनपुर के दूरस्थ वनांचल क्षेत्र पायलीखंड जुंगाड़ मे नक्सल विरोधी अभियान हेतु तैनात सीआरपीएफ ई/211 वीं बटालियन थाना जुंगाड़ में हाॅकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती खेलो इंडिया खेलो की तर्ज पर खेल आयोजन कर मनायी गई। इस दौरान राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप मे यह बाॅलीबाल मैच का आयोजन सीआरपीएफ द्वारा एवं कोरोना महामारी के चलते सोशल डिस्टेसिेंग नियमो का पूरा पालन कर खेला गया। कमाडेंट 211 वीं बटालियन कमाण्डेंट संजीव रंजर के निर्देशानुसार ई/211 वीं बटालियन में 3 ए साइड फ्रेन्डली बाॅलीबाल मैच ग्रामीणों युवा एवं सीआपीएफ के जवानों के बीच कराया गया। इस अवसर पर सहायक कमाण्डेट संजय कुमार ने खिलाड़ियों व जवानो को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में हाॅकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद का जन्मदिवस मनाया जाता है मेजर ध्यानचंद ने देश मे खेल को उस उंचाई पर पहुचाया जहां से हमारे देश मे खेलो के प्रति मार्ग सरल व प्रशस्त हुआ। इस अवसर पर सहायक कमाण्डेट संजय कुमार व थाना प्रभारी सुमन पोया एवं तौरेंगा, जांगड़ा, अमाड़, साहेबिन कछार पंचायतो के सरपंच परमेश्वर नेताम, श्रीमती मिथुला बाई, पुस्तम कुमार नेताम, कैलाश नेताम एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। इस आयोजन को सभी ग्रामीणो ने खूब सराहा और इसको जनता तथा पुलिस के बीच बेहतर तालमेल का जरिया भी बताया।
