एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में प्रवेश हेतु दावा-आपत्ति 10 सितम्बर तक आमंत्रित

? रिपोर्टर विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद जिला ब्यूरो चीफ

गरियाबंद.जिले के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में प्रवेश हेतु विद्यार्थियों द्वारा प्राप्त अंकसूची के आधार पर प्राथमिक मेरिट सूची जारी किया गया है। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास एल.आर. कुर्रे ने बताया कि उक्त मेरिट सूची में त्रुटि की संभावना को दृष्टिगत रखते हुए दावा-आपत्ति आमंत्रित की गई है।एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय संबंधित विद्यार्थी 10 सितम्बर 2020 तक कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास गरियाबदं के कक्ष क्रमांक-56 अथवा प्राचार्य एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय गरियाबंद में कार्यालयीन समय पूर्वान्ह 10.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *