? रिपोर्टर कृष्ण कुमार त्रिपाठी. मैनपुर अमलीपदर
वार्ड की जनता मुझे अपने मोहल्ले के साफ सफाई और उनके सुख दूख में शामिल होने के लिए चुना है – अहमदी बानों
मैनपुर।तहसील मुख्यालय मैनपुर नगर के वार्ड क्रमांक 07 में पिछले तीन चार वर्षो से नालियों की साफ सफाई नही होने से वार्ड के लोगो में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा था , और लगातार इसकी शिकायत वार्ड वासियों द्वारा ग्राम पंचायत से लेकर जनपद पंचायत के अधिकारियों तक किया जाता रहा है, वार्ड में नालियो में कचरा व मलबा भर जाने से बारिश का पानी लोगो के घरो में घुस जाता है पिछले चार दिनों तक लगातार बारिश से मोहल्ले के लोग भारी परेशान हो गए।

ग्राम पंचायत मैनपुर वार्ड क्रमांक 07 से नवनिर्वाचित महिला पंच श्रीमती अहमदी बानो (हीना) ने वार्ड की सफाई के लिए स्वंय मोहल्ले में साफ सफाई करने वाले मजदूरों को लेकर शनिवार को सुबह पहुची और अपने सामने खडे होकर नालियों की कचरों व मलबों को निकलवाया साथ ही टैक्टर में ले जाकर उसे दुर फेंकवाया कल शनिवार को मैनपुर में देर रात बिजली बंद हो जाने के कारण महिला पंच ने टार्च की रौशनी में नालियों की साफ सफाई अपने उपस्थिति में करवाया ।

श्रीमती अहमदी बानो (हीना) ने वार्ड की सफाई के लिए स्वंय रात्रि मोहल्ले में साफ सफाई कराते है। उनका कहना है कि जनता उन्हे मोहल्ले में साफ सफाई बेहतर पेयजल उपलब्ध कराने के लिए ही चुना है, और यह उनका नैतिक जिम्मेदारी है उन्होने कहा जल्द ही इस वार्ड के सभी बिजली के खंभो में स्ट्रीट लाईट लगवाई जाऐगी मोहल्ले के लोग बहुत परेशान हो रहे है उन्होने बताया मोहल्ले वासियों सहित मैनपुर वासियों के हर सुख दुख में वेे उनके साथ है ।
