दुर्ग. छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के 4 पीएसओ, 1 चालक और एक केयर टेकर की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। इसके बाद से सभी का उपचार शुरू कर दिया गया है। इधर चीफ मेडिकल हेल्थ ऑफिसर के चालक भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वीवीआईपी के साथ रहने चलने वालों तक कोरोना वायरस पहुंच जाने से हड़कंप है। जनप्रतिनिधि पहले ही इसको लेकर खासे अलर्ट हैं। बावजूद इसके उनके आसपास वालों तक यह वायरस पहुंच ही रहा है। जिले में शनिवार को 188 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। वहीं कल 4 ने कोरोना से दम तोड़ा और पहले जिनकी मौत हो चुकी ऐसे दो की जांच रिपोर्ट आज मिली। इस तरह 6 लोगों की मौत हुई है।
