राजनांदगांव। ब्लाक के अंतर्गत ग्राम घुमका, बोटेपर, देवादा, उपरवाह, घुमका, भाटा गांव और बालुकोना के पशुपालकों को रिलायंस फाउंडेशन के द्वारा आयोजित वॉट्सएप चैट वर्चुअल कैंप में जुड़े । जिसमे डॉक्टर श्रीवास्तव पशुधन विभाग से और रिलायंस फाउंडेशन से मिथलेश साहू(प्रोजेक्ट मैनेजर) प्रोग्राम में शामिल हुए।
इस वर्चुअल प्रोग्राम में सभी पशुपालक वॉट्सएप के माध्यम से अपने घर में रह कर, पशु संबधित समस्या के बारे में चर्चा किए।
डॉक्टर श्रीवास्तव ने पशुपालकों द्वारा पुछे प्रश्नों का उत्तर एक एक कर के समस्या का निवारण दिए।
साथ ही पशुपालकों ने अपने पशुओं अत्यधिक रूप से फोड़े फुंसी, माता जैसे दाना पशुओं के शरीर में रोग लगने की जानकारी दी।
पशुपालकों ने आगामी मौसम के बारे में भी जानकारी ली।
डाक्टर श्रीवास्तव ने अभी के मौसम से सम्बन्धित बीमारी जैसे खुरपका, लंगड़ा बुखार, थनिला जैसे रोग के साथ लिम्पी स्किन रोग के बारे में चर्चा किए साथ ही इसका निदान भी बताते हुए कहा कि ये एक जानवरो से अन्य जानवरो में फैलने वाला रोग है इसे ग्रसित पशुओं को अन्य पशुओं से दूर रखे और नजदीकी पशुधन विभाग से तुरन्त संपर्क करे।
साथ ही मिथलेश साहू द्वारा किसानो को संचार माध्यम के द्वारा विभागीय योजनाओं से जुड़ने की और रिलायंस फाउंडेशन के निःशुल्क हेल्पलाइन नंबर 1800-419-8800 के बारे में बताया।
