पाटन। विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम अरसनारा में लगातार बारिश होने के कारण गांव के बहुत से कच्ची मकान टूट गया है। मकानों के टूटने से ग्रामवासियों को भारी नुकसान हुआ है,जिसके कारण स्वयं एवं मवेशियों को रहने की समस्या हो गयी है।इस बरसात के मौसम में कंहा जाये और कंहा रहे । ग्राम के सरपंच हरिशंकर साहू ने गांव में संपर्क कर जानकारी लिया,जिसमें लिखराम साहू, प्रतापी यादव, जवाहर वर्मा, पारसमणि साहू, मोंगरा साहू, सुखचैन साहू, संजय ठाकुर, ध्रुव ठाकुर, शेषनारायण विश्वकर्मा सहित चितरेखा साहू के कच्ची मकान क्षतिग्रस्त हो गये है, जिसको वर्तमान में शासन से क्षतिपूर्ति की मांग किया गया है। इनके अलावा बहुत से घरों में पानी भर जाने के कारण रात रात भर पानी को खाली कर गीले में रहने को ग्रामवासी मजबूर है ! ऐसे में ग्रामवासियों को सरपंच हरिशंकर साहू ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत तत्काल आवास स्वीकृति प्रदान कर पक्का मकान बनाने की मांग किया है।
