रिपोर्टर अमित कुमार सोनवानी
देवभोग। झाखरपारा सड़क में फोकटपारा के बीच में एक मोटर सायकिल सवार गति में नियंत्रण नही कर पाने से गिर पड़े जिससे गाड़ी में सवार तीन लोग घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार नुवापाड़ा के अनुसार नवागुड़ा के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता अपने छोटे बच्चे और भतिजा के साथ कुछ जरूरी काम से देवभोग गए थे। अपना काम पूरा कर वापस अपने घर नवागुड़ा जा रहे थे फोकटपारा की बीच में गाड़ी की रफ्तार तेज होने के कारण गाड़ी में नियंत्रण नही रख सकें जिसके कारण झाड़ी और कांटों में गिर कर घायल हो गई। गाड़ी में एक छोटा बच्चा भी सवार था। गाड़ी में सवार तीनो को हल्की चोट आई है। तीनो की हालत सामान्य है।
