रिपोर्टर विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद ब्यूरो
मैनपुर । पिछले तीन चार दिनों से लगातार क्षेत्र में झमाझम बारिश के चलते सडक के नीचले हिस्से दलदल युक्त हो गया है मैनपुर नगरी धमतरी मुख्य मार्ग में कल शुकवार रात को एक ट्रक साईड देते फंस गया जिसके चलते पुरा सडक जाम हो गया और लंबे वाहनों की काफिला लग गई जिसके चलते बडे वाहन घंटो फंसे रहे ले देकर छोटा वाहन जंगल मार्ग से आना जाना करते दिखे।मैनपुर देवभोग मार्ग में सडक के पटरी किनारे मुरम में कीचड होने से वाहनों के चक्के फिसल रहे है और लोग दुर्घटना के शिकार हो रहे है ।

