भिलाईनगर । मेजर ध्यानचंद की जयंती राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य के सम्पूर्ण खेल जगत को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ खेल कांग्रेस द्वारा “कांग्रेस खेल प्रतिभा सम्मान” समारोह का आयोजन आज संत विजय ऑडिटोरियम सेक्टर 5 भिलाई में किया गया । छत्तीसगढ़ खेल कांग्रेस ख्वाजा अहमद ( प्रदेश उपाध्यक्ष).प्रभारी . भिलाई/ दुर्ग एवं प्रदेश सचिव राजेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि कांग्रेस के शहीद नेताओं की स्मृति में इस वर्ष 300 से ज्यादा मैडलिस्ट खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, निर्णायकों, खेल पत्रकारों व खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने वालों को सम्मानित किया गया। श्रीमती जागेत्री साहू को शहीद नंद कुमार पुरुस्कार से सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के भिलाई विधानसभा के विधायक देवेंद्र यादव थे। अध्यक्षता पूर्व मंत्री बीडी कुरैशी ने की। विशेष अतिथि के रुप में इंदर सा मंडावी छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण जैन, मनीष वर्मा ओसडी उपस्थित थे । भिलाई विधानसभा महासचिव अरुण सिंह सिसोदिया जिलाध्यक्ष अध्यक्ष श्रीमती तुलसी साहू पूर्व सचिव इरफान इस कार्यक्रम में उपस्थित होकर खिलाड़ियों को आशीर्वाद और सम्मान दिया ।
