गरियाबंद। क्लेक्टटर छतर सिंह डेहरे ने मोहर्रम के अवसर पर 30 अगस्त 2020 को शुष्क दिवस घोषित किया है। इस दिन गरियाबंद जिले के समस्त देशी, विदेशी मदिरा की फुटकर दुकाने एवं मद्य भाण्डागार पूर्णतः बंद रहेगी। कलेक्टर श्री डेहरे ने शुष्क दिवस में जिले के किसी भी अधिकृत एवं अनाधिकृत स्थानों से मदिरा का अवैध निर्माण, आधिपत्य, परिवहन, क्रय-विक्रय, भाण्डारण एवं तस्करी पर पूर्ण नियंत्रण रखने एवं शिकायत प्राप्त होने पर सख्ती से रोक लगाने तथा जप्त करने की कार्यवाही हेतु आदेशित किया है।
