बेमेतरा।आज नवागढ़ के नवनिर्वाचित सरपंच संघ अध्यक्ष अरविंद कुर्रे ने सरपंच संघ अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होनेे के बाद ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष निवास नारायणपुर पहुँच कर ब्लॉक अध्यक्ष सुशील साहू से मुलाकात किया एवं आवश्यक मुद्दों पर चर्चा कर उनसे आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नांदघाट अध्यक्ष सुशील साहू ने अरविंद कुर्रे को श्रीफल देकर सम्मानित किया।
