पाटन।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ प्रदेश विकास के नव आयाम गढ़ रहा है। गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ का सपना निरंतर साकार हो रहा है। दक्षिण पाटन के विभिन्न गांवों में भी सड़कों का निर्माण हो रहा है।दुर्ग जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पाटन विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों सहित दक्षिण पाटन क्षेत्र के लिए भी सुंदर व सुव्यवस्थित रोड की सौगात दिए है। इसके लिए उपाध्यक्ष साहू ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं ओएसडी आशीष वर्मा का आभार व्यक्त कर धन्यवाद ज्ञापित किया है। उपाध्यक्ष साहू ने कहा मुख्यमंत्री श भूपेश बघेल जी प्रदेश के गॉवो को मुख्य शहरों और व्यापारिक केंद्रों से जोड़ने के लिए रोड इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य कर रहे है।
उपाध्यक्ष साहू ने बताया दक्षिण पाटन के गांव कुम्हली, भैसबोड रंनचिराई मार्ग के लिए 1133.12 लाख रुपये, सुरपा करेला 1724.45 लाख रुपये, तेलीगुंडरा केसरा 2272.26 लाख रुपये, भनसूली खम्हरिया मार्ग के लिए 3318.82 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है।
