कोरोना को हराने महिलाओं की टीम घर-घर दे रही दस्तक, 54345 घरों में रहने वाले 224962 लोगों की जुटाई स्वास्थ्यगत जानकारी


 
भिलाई नगर। कोरोना को हराने के लिए नगर पालिक निगम, जिला स्वास्थ्य विभाग और महिला एवं बाल विकास विभाग की सयुंक्त टीम घर-घर दस्तक दे रही है और लोगों की स्वास्थ्यगत जानकारी जुटा रही है। अब तक सयुंक्त टीम आरोग्य सेतु पोर्टल के रिपोर्ट में दिखाए गए पिंक एरिया और कंटेनमेंट जोन सहित अन्य क्षेत्र के 54345 घरों में दस्तक दे चुकी है। 2 लाख 24 हजार 962 लोगों की स्वास्थ्यगत जानकारी जुटाई जा चुकी की है। जिसमें से 96 लोगों के गले में खरास के साथ कफ, सर्दी और बुखार होने की रिपोर्ट सामने आई है।
41 टीम कर रही है डोर टू डोर सर्वे
कलेक्टर डाॅ सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे एवं भिलाई निगम आयुक्त श्री ऋतुराज रघुवंशी ने कोरोना के संक्रमण के रोकथाम के लिए आरोग्य सेतु ऐप के रिपोर्ट के अनुसार, कंटेनमेंट जोन और पूर्व में रह चुके कंटेनमेंट जोन क्षेत्र का डोर टू डोर सर्वे कराने के साथ बाहर से आने जाने वाले लोगों की जानकारी जुटाने के निर्देश दिए थे। कलेक्टर के आदेश के अनुसार आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आरोग्य समिति और महिला बहुउद्देशीय कार्यकर्ताओं की 41 टीम डोर टू डोर सर्वे कर रही है! अब तक टीम ने शहर के 54345 घरों में दस्तक देने के साथ ही 2 लाख 24 हजार 962 लोगों की स्वास्थ्यगत जानकारी जुटाई है। सर्वे के दौरान टीम की सदस्य लोगों से सर्दी, खांसी, बुखार के अलावा परिवार के सदस्यों की शहर और प्रदेश से बाहर आने जाने वालों के बारे में भी पूछताछ करती हैं। ताकि बाहर से आने वाले व्यक्तियों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा सके ।
निगम प्रशासन की अपील
महापौर व विधायक श्री देवेन्द्र यादव और निगम आयुक्त श्री ऋतुराज रघुवंशी ने लोगों से सर्वे टीम के सदस्यों का सहयोग करने और कोरोना से बचाव को लेकर भीड़ भाड़ वाले स्थानों से दूर रहने  की अपील की है। जोन क्रमांक-1 के अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आरोग्य समिति और महिला बहुउद्देशीय कार्यकर्ताओं की 13 टीम 13400 घरों में रहने वाले 59017 लोगों की स्वास्थ्यगत जानकारी जुटाई है। इसी प्रकार जोन क्रमांक- 2 के वार्डों में 6 टीम 12680 घरों में डोर टू डोर सर्वे कर 63380 सदस्यों की रिपोर्ट तैयार की है। जोन-3 के अंतर्गत 6 टीम ने 8341 घरों में रहने वाले 33620 सदस्यों की स्वास्थ्यगत जानकारी जुटाई है। जोन-4 की 11 टीम ने 15609 घरों में दस्तक देकर 62436 सदस्यों से सर्दी खांसी, बुखार से संबंधित सवाल जवाब कर स्वास्थ्यगत रिपोर्ट तैयार किया है। जोन क्रमांक-5 की 6 टीम ने 4315 घरों में दस्तक देकर 6509 लोगों से सर्दी, बुखार, खांसी जैसे सवालों के साथ स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी जुटाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *