दुर्ग जिला में आज शाम तक 87 कोरोना संक्रमित मरीज मिले

दुर्ग। जिला दुर्ग में आज शाम तक प्राप्त रिपोर्ट में 87 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि की गई है। आज मिले मरीजों में अधिकांश  दुर्ग एवं पाटन ब्लॉक से हैं।जिला स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ गंभीर सिंह ठाकुर ने बताया कि आज सुबह प्राप्त रिपोर्ट में 87 संक्रमित मरीजों की पुष्टि की गई है। जिसमें पीएचई दुर्ग विभाग से 3  कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।  इसके अलावा ग्राम सिरसाकला भिलाई 3 से 5 संक्रमित मरीज मिले हैं। जिसमें 3 पुरुष एवं एक महिला, एक बालक शामिल है। कापसी झीट पाटन से 6 संक्रमित मरीज मिले हैं। जिसमें चार पुरुष 2 महिलाएं शामिल हैं। पाटन दुर्ग से एक पुरुष ,राजीव नगर दुर्ग से एक पुरुष, ग्राम बेलोदी दुर्ग से तीन पुरुष, दुर्ग से दो महिलाएं एवं एक पुरुष, ग्राम मालूद दुर्ग से एक महिला, ग्रीन कॉलोनी दुर्ग से एक युवक, भिलाई से 3 मरीजों में 2 महिला एक पुरुष तथा नगर पालिका परिषद अहिवारा से एक पुरुष मुस्लिम सांस्कृतिक भवन के पास केलाबाड़ी दुर्ग से एक पुरुष, धनोरा दुर्ग से दो पुरुष एक महिला, सिकोला बस्ती से एक पुरुष, नयापारा वार्ड 1 दुर्ग से एक 4 वर्षीय बालिका, भिलाई से एक पुरुष, आदर्श नगर दुर्ग से एक महिला, संतरा वाड़ी दुर्ग से एक पुरुष, श्री शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल से एक युवती, खुर्सीपार से एक ही परिवार के तीन सदस्यों में दो महिला एक पुरुष, पाटन दुर्ग से एक युवक ,अशोगा पाटन से एक युवती, शक्ति नगर दुर्ग से 10 वर्षीय बालक, ब्राह्मण पारा दुर्ग से एक महिला एक पुरुष ,सिकोला बस्ती वार्ड 15 से एक 2 साल की बच्ची ,जय स्तंभ चौक फरीद नगर भिलाई से एक 5 वर्षीय बच्चा, रिसाली भिलाई से एक पुरुष, सेक्टर 11 खुर्सीपार से एक पुरुष, शनिचरी बाजार दुर्ग से एक युवती , लुच्चीकी पारा दुर्ग से एक महिला, गया नगर दुर्ग से एक महिला एक पुरुष, ऋषभ नगर दुर्ग से एक युवक, पदमनाभपुर दुर्ग से दो पुरुष, सिविल लाइन दुर्ग से एक महिला ,आर्य नगर भिलाई से एक युवती ,खुर्सीपार जोन 3 से एक महिला, सड़क 13 सेक्टर 1 से एक पुरुष ,घासीदास नगर सड़क 2 हनुमान मंदिर दुर्ग के पास से एक पुरुष, सिरसा रोड कोहका से एक महिला, बालाजी नगर आंगनबाड़ी खुर्सीपार के पास से एक पुरुष, गुरुद्वारा के पास सड़क 6बी  दुर्ग से एक पुरुष संक्रमित मिला है। सभी मरीजों को ट्रेस कर जिला कोविड-19 अस्पताल एवं जिला कोविड-19 केयर सेंटर में भर्ती करने की तैयारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *