नवा रायपुर। विभागाध्यक्ष कार्यालय, इंद्रावती भवन के विभिन्न विभागों में लगातार बढ़ रहे करोना संक्रमण को देखते हुए शासन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा जांच शिविर का आयोजन किया गया।शिविर के प्रथम चरण में ऐसे अधिकारियों – कमचारियों की जांच हेतु पंजीयन कराया गया जो कोराेना संक्रमित के संपर्क में आए हो, ऐसे शासकीय सेवक जो सर्दी, खांसी एवं बुखार से पीड़ित हो एवं जिनकी उम्र 55 वर्ष से ऊपर हो।ऐसे 120 शासकीय सेवकों ने जांच हेतु पंजीयन कराया गया जिसमें से 80 कर्मचारियों एवं अधिकारियों का जांच किया गया।शासन की ओर से कल इस शिविर का पुनः आयोजन किया गया है।आज के शिविर को सफल बनाने के लिए संयुक्त मोर्चा के संतोष वर्मा,अमोद श्रीवास्तव एवं सुरेश ढीढी ने शिविर का लाभ उठाने कर्मचारियों को प्रेरित करते हुए शिविर को सफल बनाने सक्रिय रहे।प्रदेश राजपत्रित अधिकारी संघ के अध्यक्ष कमल वर्मा विभिन्न विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर कोराेना जांच कराने अनुरोध किया। कल शिविर इंद्रावती भवन गेट क्रमांक 3 में सुबह 11 बजे से आयोजित की गई है। मोर्चा के नेताओं ने आज विभिन्न विभागों में संपर्क कर कर्मचारियों की ड्यूटी के संबंध में जानकारी भी एकत्रित की।सभी विभाग प्रमुख से कोराेना संक्रमण को देखते हुए शासन के निर्देश अनुसार 30 प्रतिशत कर्मचारियों से कार्यालय चलाने की मांग मोर्चा ने दोहराई है। सचिव सामान्य प्रशासन विभाग से बसों की संख्या में वृद्धि करने की मांग भी की गई है। मोर्चा इन मांगों की समीक्षा आज बैठक में करेगी।यदि सरकार की ओर से सकारात्मक सहयोग न मिलने पर आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी।।
