अजाक्स की दुर्ग संभाग अध्यक्ष बनी डॉक्टर पार्वती कुर्रे

भिलाई —छत्तीसगढ़ अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी कर्मचारी संघ के प्रांत अध्यक्ष डॉक्टर लक्ष्मण भारती द्वारा पूर्व में अजाक्स के प्रांतीय कार्यकारिणी रही डॉक्टर पार्वती कुर्रे को उनकी सक्रियता एवं कार्यकुशलता को देखते हुए में संघ की मजबूती के लिए दुर्ग संभाग अध्यक्ष मनोनीत किया गया। अनुसूचित जाति जनजाति संघ विभिन्न मुद्दों में शासन से अपनी बात रखते हैं।डॉक्टर पार्वती कुर्रे सक्रिय समाजसेवी हैं वे प्रदेश सतनामी समाज की कार्यकारी अध्यक्ष भी हैं। वे समाज का नेतृत्व बड़ी बखूबी करती हैं। डॉक्टर पार्वती कुर्रे ने प्रांत अध्यक्ष को विश्वास दिलाया की अधिकारी कर्मचारी के अधिकारों के लिए हमेशा अग्रणी होकर कार्य करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *