पाटन। कोरोना ने एक बार फिर पाटन क्षेत्र में कहर बरपाया है। आज नगर पंचायत पाटन सहित क्षेत्र के अलग अलग गावों में 8 नए मामले सामने आए हैं। नगर पंचायत पाटन के चपरासी का आज कोरोना संक्रमण की पुष्टि होते ही नगर पंचायत में खलबली मच गई । कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने के बाद उक्त चपरासी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। वही नगर पंचायत को सेनेटराइज भी किया गया। इसके साथ ही नगर पंचायत के अध्यक्ष सहित सीएमओ उपयंत्री कई पार्षद नगर पंचायत के अन्य कर्मचारियों के अलावा ठेकेदार को भी कोरण्टाइन होना पड़ सकता है । जिस चपरासी की रिपोर्ट आई है वह नगर पंचायत में सभी को पानी पिलाने का काम करता था साथ ही वह फाइल को भी एक टेबल से दूसरा टेबल तक लाने ले जाने का काम करते थे। नगर पंचायत के कर्मचारियों में भी काफी खलबली मची है। जबकि एक मरीज पाटन के वार्ड क्रमांक 1 इंदिरा नगर में मिला है जो अन्य बीमारी का इलाज रायपुर एम्स में करवा रहा था।
आज ग्राम अमलेश्वर में 2, करसा में 1, जामगांव(एम) 2 , तेलीगुंडरा में 1कोरोना पाजेटिव मरीज मिलने की पुष्टि हुई है। सभी मरीजो को कोविड अस्पताल ले जाने की तैयारी की जा रही है।
