देवरीबंगला / विकासखंड के आदर्श गौठान में महिला समूह अलग-अलग काम कर अपना व्यवसाय कर रही है । मनकी गौठान समिति के अध्यक्ष प्रेम लाल यादव ने बताया कि ग्राम के बिहान समूह की 40 से अधिक महिलाएं मछली पालन , मुर्गी पालन , सब्जी भाजी तैयार करना तथा गोबर खरीदी कर वर्मी कंपोस्ट तैयार कर रही है । जिला पंचायत सदस्य व जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर सोमवार को आदर्श गौठान देखने मनकी पहुंची । उस समय समूह की महिलाएं खाद तैयार करने का कार्य कर रही थी । समूह की महिलाओं ने बताया कि उन्होंने अब तक तीन लाख से अधिक का वर्मी कंपोस्ट खाद तैयार किया है । तथा उसका विक्रय भी किया है । गोठान में हर दूसरे दिन लगभग 32 क्विंटल गोबर की खरीदी हो रही है । तथा गोधन के लिए हरा चारा की कुटी तैयार कर रहे हैं । आने वाले समय में इससे भी अधिक खरीदी कर खाद तैयार किया जाएगा । बिहान समूह की कुछ महिलाएं सब्जी भाजी भी तैयार करने का काम कर रहे हैं । कुछ दिन में सब्जी निकलना शुरू हो जाएगी । महिला समूह का कार्य देखने अन्य गांव की बिहान समूह की महिलाएं तथा गौठान समिति के सदस्य ग्राम मनकी पहुंच रहे हैं ।
